फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   grand welcome to Lakshya Sen who reached Nanihal member of the team that won the Thomas Cup after 73 years

Lakshya Sen: ननिहाल पहुंचे लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत, 73 साल बाद थॉमस कप जीतने वाली बैडमिंटन टीम के हैं सदस्य

Wed, 25 May 2022 02:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 25 May 2022 02:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। सीएम ने थामस कप की जीत पर उन्हें 15 लाख एवं पिछले साल आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें ओलंपिक में जीत की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
grand welcome to Lakshya Sen who reached Nanihal member of the team that won the Thomas Cup after 73 years
थॉमस कप विजेता टीम के खिलाड़ी लक्ष्य सेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थॉमस कप विजेता टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सोमवार को बच्ची नगर स्थित अपने ननिहाल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लक्ष्य के साथ उनके माता-पिता और भाई चिराग सेन भी थे।

विज्ञापन


मामी पना देवी, हंसा देवी, पार्वती देवी, सरोज देवी, मामा राजेंद्र सिंह क्वीरा, श्याम सुंदर सिंह क्वीरा, भाई नरेंद्र सिंह क्वीरा, नवीन सिंह क्वीरा, संजीव सिंह, मनीष  सिंह, दिग्विजय सिंह, यतिन सिंह ने आशीर्वाद देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने कहा कि लक्ष्य ने पूरे विश्व में उत्तराखंड और अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन




वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। सीएम ने थामस कप की जीत पर उन्हें 15 लाख एवं पिछले साल आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें ओलंपिक में जीत की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने आवास स्थित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश के नये उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा देश व दुनिया में प्रदर्शित करने में कामयाब होंगे। लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के दौरान उन्हें अल्मोड़ा की बाल मिठाई भेंट कर उसे ब्रांड बना दिया है।
 

इंडोनेशिया की 14 बार की विजेता टीम को हराकर देश का मान बढ़ाया

यह प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री से हमें खेलों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार की सीख मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में कोई शार्टकट नही होता है। खिलाड़ी का परिश्रम व पसीना उसे पदक प्राप्त करने में मदद करता है।



महाभारत के अर्जुन की तरह मछली की आंख को लक्ष्य बनाने जैसा कार्य कर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया की 14 बार की विजेता टीम को हराकर देश का मान बढ़ाया है। यह जीत लक्ष्य सेन को नई जिम्मेदारी का अहसास कराने के साथ ओलंपिक जीतने के लिये प्रेरित करेगी।

समारोह में डीजीपी अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उत्तरांचल बेडमिंटन एशोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, निदेशक खेल जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल धमेंद्र भट्ट, लक्ष्य सेन के पिता एवं कोच डीके.सेन, अनूप बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed