Lakshya Sen: ननिहाल पहुंचे लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत, 73 साल बाद थॉमस कप जीतने वाली बैडमिंटन टीम के हैं सदस्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। सीएम ने थामस कप की जीत पर उन्हें 15 लाख एवं पिछले साल आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें ओलंपिक में जीत की शुभकामनाएं दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थॉमस कप विजेता टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सोमवार को बच्ची नगर स्थित अपने ननिहाल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लक्ष्य के साथ उनके माता-पिता और भाई चिराग सेन भी थे।
मामी पना देवी, हंसा देवी, पार्वती देवी, सरोज देवी, मामा राजेंद्र सिंह क्वीरा, श्याम सुंदर सिंह क्वीरा, भाई नरेंद्र सिंह क्वीरा, नवीन सिंह क्वीरा, संजीव सिंह, मनीष सिंह, दिग्विजय सिंह, यतिन सिंह ने आशीर्वाद देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने कहा कि लक्ष्य ने पूरे विश्व में उत्तराखंड और अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। सीएम ने थामस कप की जीत पर उन्हें 15 लाख एवं पिछले साल आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें ओलंपिक में जीत की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने आवास स्थित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश के नये उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा देश व दुनिया में प्रदर्शित करने में कामयाब होंगे। लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के दौरान उन्हें अल्मोड़ा की बाल मिठाई भेंट कर उसे ब्रांड बना दिया है।
इंडोनेशिया की 14 बार की विजेता टीम को हराकर देश का मान बढ़ाया
यह प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री से हमें खेलों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार की सीख मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में कोई शार्टकट नही होता है। खिलाड़ी का परिश्रम व पसीना उसे पदक प्राप्त करने में मदद करता है।
महाभारत के अर्जुन की तरह मछली की आंख को लक्ष्य बनाने जैसा कार्य कर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया की 14 बार की विजेता टीम को हराकर देश का मान बढ़ाया है। यह जीत लक्ष्य सेन को नई जिम्मेदारी का अहसास कराने के साथ ओलंपिक जीतने के लिये प्रेरित करेगी।
समारोह में डीजीपी अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उत्तरांचल बेडमिंटन एशोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, निदेशक खेल जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल धमेंद्र भट्ट, लक्ष्य सेन के पिता एवं कोच डीके.सेन, अनूप बिष्ट आदि मौजूद रहे।