फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   grafest at graphic era

अरिजीत के गानों से गुलजार हुई शाम

Wed, 30 Apr 2014 03:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Apr 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
grafest at graphic era

देहरादून के ग्राफिक एरा में चल रहे सालाना समारोह ग्राफेस्ट की शाम मंगलवार को अरिजीत सिंह के शानदार गानों से गुलजार हुई।

विज्ञापन


छात्र-छात्राएं झूमते रहे

अरिजीत ने देर शाम तक अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि छात्र-छात्राएं झूमते रहे। उत्साहित छात्रों के हंगामे की वजह से कुछ देर शो रोकना भी पड़ा। बाद में माहौल शांत होने पर अरिजीत ने शो शुरू किया।

मंगलवार की शाम ग्राफेस्ट में पहुंचे बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह ने अपने चिर परिचित अंदाज और मधुर आवाज में हजारों छात्र-छात्राओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच उत्साहित छात्रों ने स्टेज के पास ही हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से शो कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। विवि के गेट पर फर्जी आईकार्ड से एंट्री करते कई युवक भी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर पुलिस महानिदेशक आरएस मीणा, विवि अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला, चांसलर प्रो. आरसी जोशी, मैनेजमेंट बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य राखी घनशाला आदि मौजूद रहे।

छात्रों ने दिखाया तकनीकी कौशल
ग्राफेस्ट के तीसरे दिन छात्रों ने तकनीकी कौशल का परिचय दिया। बिना चालक की रोबोट गाड़ी बनाने के मुकाबले में ग्राफिक एरा के अक्षय भारद्वाज ने बाजी मारी।

फ्रिज बनाने की प्रतियोगिता में मेजबान विवि की ही वारियर टीम अव्वल रही। फैशन शो एक्सब्यूरेन्स में ग्राफिक एरा ने सभी पुरस्कार जीते। इस प्रतियोगिता में मोहित पुंज ने मिस्टर एक्सब्यूरेन्स और ऐश्वर्या गोयल ने मिस एक्सब्यूरेन्स का खिताब जीता।
 
टैक्नोफाइट प्रतियोगिता में लकड़ी के गुटकों को विशेष अंदाज में गिराकर बिजली उत्पादन करने के मुकाबले में ग्राफि क एरा पर्वतीय विवि ने परचम लहराया।

टीम में शुभम कुकरेती, शिवम गुप्ता व अविनाश कुमार शामिल रहे। एनआरडीसी के सहयोग से आयोजित टेक एक्सपो में होम आटोमेशन बनाकर जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज के प्रफुल्ल पांडे और अजय डबराल ने पहला पुरस्कार जीता।

फैशन शो में रिजवान व राधा भारद्वाज को फ र्स्ट रनर अप घोषित किया गया। पुष्प सज्जा में कृतिका मेहरा व गुंजन जोशी प्रथम रहे। कुकिंग मुकाबले में पंखुरी व पारू ने पहला स्थान हासिल किया।

रोबो रेस में ग्राफिक एरा प्रथम और तुलाज इंस्टीट्यूट द्वितीय रहे। रोबो वार में तुलाज इंस्टीट्यूट ने पहला और ग्राफिक एरा ने दूसरा स्थान पाया।

फोटो प्रदर्शनी भी लगाई
ग्राफेस्ट में लगी फोटो प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रकृति, अंतरिक्ष, फूल और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सजीव छाया चित्रों के जरिए छात्रों ने कैमरे के ऐसे कमाल दिखाए कि लोग हैरत में पड़ गये।


विवि अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला फोटोग्राफ्स भी खूब पसंद किए गए। इनमें मुंह खोले सफेद शेर, कुछ कहती सी लगती डॉलफिन, स्विटजरलैंड की एक चहकती हुई दोपहर और गांव के मनोहारी नजारे के फोटोग्राफ्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed