फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gradual hunger strike started in protest against the plant

Dehradun News: हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में शुरू किया क्रमिक अनशन, हटाने की मांग

Tue, 09 Dec 2025 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gradual hunger strike started in protest against the plant
तहसील परिसर में अनशन पर बैठे ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : संस्थान
शीतला नदी के किनारे लगे हॉट मिक्स प्लांट व बरोटीवाला के खनन कंपनी के बैरियर को हटाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्लांट को नहीं हटाया जाता अनशन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी के नेतृत्व में एकत्रित ग्रामीणों ने जामनखाता में शीतला नदी के किनारे लगे हॉट मिक्स प्लांट व बरोटीवाला में खनन कंपनी के लगाए गए बैरियर को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है जबकि बैरियर पर उप खनिज से भरे वाहनों के खड़े रहने से क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। अनशन करने वालों में विजय डोगरा, अमित, नितिन, आशा चौहान, शेर सिंह, देव सिंह, हिमांशु कुमार, संजय भारद्वाज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed