{"_id":"641e05f66a68d7ab8909dec4","slug":"grabbed-rupees-inspector-dehradun-news-c-5-drn1037-112534-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दरोगा से मकान बेचने का सौदा कर हड़प लिए 1.11 लाख रुपये, न्यायालय ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दरोगा से मकान बेचने का सौदा कर हड़प लिए 1.11 लाख रुपये, न्यायालय ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
Sat, 25 Mar 2023 01:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:47 PM IST
सार
दरोगा ने मकान खरीदने के लिए लोन का आवेदन कर दिया। इस बीच पता चला कि दंपती ने मकान का सौदा कई और लोगों से कर रकम हड़पी है। मामले में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरोगा से मकान बेचने का सौदा कर दंपती ने 1.11 लाख रुपये हड़प लिए। दंपती ने सौदा 1.21 करोड़ रुपये में किया और बतौर एडवांस 1.11 लाख रुपये के चेक ले लिए। दरोगा ने मकान खरीदने के लिए लोन का आवेदन कर दिया। इस बीच पता चला कि दंपती ने मकान का सौदा कई और लोगों से कर रकम हड़पी है। मामले में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
धोखाधड़ी पौड़ी में तैनात दरोगा अरविंद कुमार के साथ हुई। अरविंद इससे पहले राजपुर थाने के प्रभारी भी रह चुके हैं। उनका परिवार यहीं बलवीर रोड पर रहता है। गत वर्ष फरवरी में बलवीर रोड स्थित एक मकान को खरीदने के लिए उनकी डील तृप्ति शर्मा और उनके पति अजय कुमार शर्मा निवासी बलवीर रोड से हुई। दरोगा ने टोकन के रूप में चेक के जरिये 1.11 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। मकान लेना था तो उन्होंने बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया हुआ सस्ता, हेलीपैड-टिकट काउंटर क्षेत्र होंगे हैक प्रूफ
विज्ञापन
आरोप है कि इस बीच दंपती ने मकान की रजिस्ट्री के नाम पर आनाकानी शुरू कर दी और उनकी रकम भी वापस नहीं की। इस दौरान उन्हें पता लगा कि आरोपी दंपती ने ऐसा कई लोगों के साथ किया है। उन्होंने केस दर्ज कराने के लिए वकील राहुल राजवंशी के जरिए कोर्ट में अपील कराई। सीजेएम लक्ष्मण सिंह ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश इंस्पेक्टर डालनवाला को दिया है।