{"_id":"648235c024f6db22620cc237","slug":"grabbed-20-lakh-rupees-by-showing-others-land-dehradun-news-c-5-drn1005-173974-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दूसरे की जमीन दिखाकर 20 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दूसरे की जमीन दिखाकर 20 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र में आरोपियों ने एक महिला से दूसरे की जमीन का सौदा कर 20 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि अपर नत्थनपुर की संगीता देवी ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनका पति सेना में कार्यरत है। उन्होंने ने योगेश नौटियाल निवासी अपर गढ़वाली काॅलोनी नेहरूग्राम से जमीन के लिए संपर्क किया। जिसके बाद आरोपी ने उन्हें रायपुर में एक जमीन दिखाई और बाद में भूमि के मूल स्वामी बलवंत राम निवासी नेहरूग्राम रायपुर देहरादून से मिलवाया। जिसके बाद जमीन का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने चैक और नकद आरोपी को 20 लाख दे दिए।
जब दाखिल खारिज के लिए तहसील में आवेदन किया तो आवेदन खारिज हो गया। पता चला कि बलवंत राम के नाम पर उक्त जमीन अंकित नहीं है। जिसके बाद उन्होंने आरोपी से संपर्क किया तो उसने दूसरे स्थान पर भूमि देने का वादा किया। जिस पर उन्होंने सहमति दे दी। जो भूमि दिखाई गई उसका दाखिल खारिज भी कर दिया। लेकिन जब कब्जा लेने पहुंचे तो यह जमीन भी दूसरे की निकली। इसके बाद आरोपी ने फिर जमीन दिखाने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया और पैसे वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने उन्हें कुछ चैक दिए लेकिन वह बैंक में बाउंस हो गए। उन्होंने कहा कि योगेश नोटियाल और उसके दोस्त तरुण उनियाल ने उनके साथ ठगी की।