फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor of Maharashtra Bhagat Singh Koshyari meet with sister in Bhai Dooj 2019

भैयादूज पर बीमार बहन से मिलने पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Wed, 30 Oct 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Oct 2019 08:45 AM IST
सार

  • मुलाकात पर भावुक हुए भाई-बहन

विज्ञापन
Governor of Maharashtra Bhagat Singh Koshyari meet with sister in Bhai Dooj 2019
भैय्यादूज पर बीमार बहन से मिलने पहुंचे कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भैयादूज के दिन धारचूला में अपनी बड़ी बहन सुश्री पार्वती कोश्यारी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। पार्वती देवी (91) कुछ समय से अस्वस्थ हैं। कोश्यारी हर साल अपनी दीदी से मिलने धारचूला आते रहे हैं। 

विज्ञापन


राज्यपाल कोश्यारी मंगलवार को ओल्ड सिनेमा लाइन स्थित अपनी बड़ी बहन सुश्री पार्वती कोश्यारी (परुली दी) के घर पहुंचे। कोश्यारी बीमार दीदी को देखकर भावुक हो गए। अधिक उम्र होने के कारण परुली दी कम सुन पाती हैं। वह अपने भाई को देखकर हाथ उठाकर आशीर्वाद देने के बाद रो पड़ीं। भगत दा ने दीदी की देखभाल कर रहे भतीजे दलीप सिंह चुफाल और भतीजी कलावती चुफाल से दीदी की अच्छी तरह देखभाल करने को कहा। इस दौरान तमाम लोग वहां मौजूद थे। 

विज्ञापन

जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

राज्यपाल कोश्यारी का सुबह 10 बजे धारचूला पहुंचने का कार्यक्रम था। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10.45 बजे सेना के हेलीपैड पर पहुंचा जहां पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

हेलीपैड में भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक नबियाल, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बुदियाल, बीडी जोशी, भूपेंद्र थापा, राजू नेगी, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, कुमाऊं स्काउट के कमांडेंट कर्नल आरएस बिष्ट, आर्टिलरी के कमांडेंट राहुल राज ने उनका स्वागत किया।

भगत दा के कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभागार पहुंचने पर भाजपा नेता हरीश गुंज्याल और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सीमांत की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। कोश्यारी 11.30 बजे अपनी दीदी के घर पहुंचे। उन्होंने 21 मिनट तक बहन से वार्ता की। वह 12.30 बजे हेलीपैड से देहरादून रवाना हो गए।
 

मुंहबोली बहन से मिलने भी गए भगत दा

राज्यपाल कोश्यारी अपनी दीदी से मिलने के बाद संघ के पुराने मित्र लक्ष्मण सिंह कठायत और मुंहबोली बहन देवकी कठायत से मिलने उनके घर गए। बहन देवकी कठायत ने उन्हें टीका लगाया, च्यूड़े (ओखल में कूटे धान) से सिर पूजन किया और मुंह मीठा करवाया।

भगत दा ने मुंहबोली बहन को दो हजार रुपये भेंट किए। बहन देवकी से बीमार दीदी की देखभाल करने और पल-पल की खबर देने को कहा। भगत दा ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ मुंहबोली बहन के घर पर भोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed