फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor administered oath to Chief Justice of High Court Guhanathan Narender Nainital Uttarakhand News

Uttarakhand: हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानें अब तक का सफर

Fri, 27 Dec 2024 02:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Dec 2024 02:47 PM IST
सार

राजभवन में राज्यपाल ने हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Governor administered oath to Chief Justice of High Court Guhanathan Narender Nainital Uttarakhand News
नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को गुहनाथन नरेंदर को शपथ दिलाते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बृहस्पतिवार को राजभवन में हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारत की राष्ट्रपति की ओर से न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

विज्ञापन

समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी दीपम सेठ, नैनीताल हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन

2015 में बने थे कर्नाटक हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश

नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन का जन्म 10 जनवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी की डिग्री लेने के बाद 23 अगस्त 1989 में तमिलनाडु बार काउंसिल में पंजीकरण करा वकालत की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


1989 से 1992 तक मद्रास उच्च न्यायालय में वकालत की। जनवरी 1996 से उन्होंने सांविधानिक, सिविल, कराधान मामलों, खनन कानून, पर्यावरण और वन मामले, मध्यस्थता मामले, गन्ना क्षेत्र आरक्षण और मूल्य निर्धारण संबंधी मामले, भूमि सुधार, एनआई एक्ट सहित लगभग सभी क्षेत्रों में स्वतंत्र प्रैक्टिस शुरू की।


ये भी पढे़ं...Manmohan Singh Death: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

दो जनवरी 2015 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति मिली, जिसके बाद 30 दिसंबर 2017 से वह बतौर स्थायी न्यायाधीश सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सेवाएं दीं। हाल ही में उनकी नियुक्ति उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश के पद पर की गई थी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed