{"_id":"d9f0e3f6bb8cde109069d2d92c14ad2b","slug":"government-turn-on-paltan-bazar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटन बाजार पर फिर पलटी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटन बाजार पर फिर पलटी सरकार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के पलटन बाजार में वाहनों के संचालन के संबंध में रावत सरकार पलट गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सप्ताह में तीन दिन दुपहिया वाहनों को चलाने की अनुमति दी गई है। बृहस्पतिवार से शनिवार तक यह आदेश लागू रहेगा। उधर, कांग्रेस विधायक राजकुमार ने बाजार में सीसीटीवी कैमरे के लिए पांच लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की है। व्यापारी काफी समय से पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग कर रहे थे।
पलटन बाजार में ट्रैफिक संचालन के संबंध में यह पहला बदलाव नहीं है। साल 2013 में एसएसपी रहे केवल खुराना ने पलटन बाजार में वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया था। व्यापारियों के हंगामे के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा ने दुपहिया वाहनों के संचालन का समय तय किया था।
विज्ञापन
बाद में यह समय घटता चला गया। एसएसपी सदानंद दाते ने चार्ज संभालते ही पलटन बाजार से बदलाव की शुरूआत की। विरोध के स्वर उठे तो पुलिस ने प्रतिबंध समय में से एक और घंटा कम कर दिया। राजपुर क्षेत्र के विधायक राजकुमार हाल ही में पलटन बाजार के व्यापारियों को लेकर सीएम हरीश रावत से मिले।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना था कि वाहनों का आवागमन बंद होने से व्यापार चौपट हो रहा है। सीएम ने एसएसपी को दुपहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति के आदेश दिए थे।
मंगलवार को विधायक के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर इस व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिया है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज मैसन, महेश जोशी, विश्वनाथ कोहली, नमन बब्बर, कंचन, रांगड, दीपक जुयाल, अनूप चौरासियां, मनोज तोमर, रंजीत सिंह, विनोद कक्कड़, नवनीत शर्मा, अशोक वर्मा, हरभजन सिंह सोढ़ी आदि मौजूद रहे।