बंद स्कूलों के बच्चों को नए स्कूल तक लाने के लिए भाड़ा देगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 792 प्राथमिक विद्यालयों में से करीब 15 स्कूल बंद हो चुके हैं। बंद हो रहे प्राथमिक विद्यालयों की अगले जूनियर हाईस्कूलों से अधिक दूरी होने से गरीब अभिभावकों के माथे पर शिकन पड़ने लगी है। गदरपुर के सरोवरनगर ग्रामसभा के लोगों ने डीईओ बेसिक को इस बाबत पत्र लिखकर समस्या के हल की मांग की थी।
निजी संस्था ने 100 सरकारी स्कूलों को गोद लेने का एलान किया
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने विलय होने वाले प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को जूनियर हाईस्कूल तक पहुंचाने में लगने वाले किराया-भाड़े का स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है। गत दिनों सरकारी विद्यालयों की बदहाली को देखते हुए जिले में पिछले दिनों एक निजी संस्था ने 100 सरकारी स्कूलों को गोद लेने का एलान किया है।
जिन प्राथमिक विद्यालयों का विलय हो रहा है, उन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दृसरे विद्यालयों तक पहुंचने पर लगने वाला किराया-भाड़ा सरकार देगी। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा इसकी रणनीति बना ली गई। शासन स्तर पर इसकी लिए मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।
- हीरालाल गौतम, सीईओ, ऊधमसिंह नगर