फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should make Hussain Commission report public

इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे सरकार

Thu, 24 Sep 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Government should make Hussain Commission report public
इरशाद आयोग की कमेटी को सार्वजनिक करने की मांग पर तहसील मुख्यालय में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज? - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। पूना पैक्ट दिवस पर पदोन्नति में आरक्षण संबंधित न्यायमूर्ति (से.नि.) इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और एससी एसटी आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में सदस्यों ने कहा कि पांच सितंबर 2012 को राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति को आरक्षण दिए जाने के संबंध में न्यायमूर्ति (से.नि.) इरशाद हुसैन की अध्यक्षता में एकल सदस्य आयोग का गठन किया था। आयोग पूर्व में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप चुका है, लेकिन आज तक यह रिपोर्ट न तो कैबिनेट में प्रस्तुत की गई और न ही विधानसभा सत्र में चर्चा के लिए लाई गई। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण विषयक 117 वें संविधान संशोधन बिल को संसद से पास करा कर संविधान की नौवीं अनुसूची में डाला जाना चाहिए। जौनसार बावर शिक्षक समिति के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने कहा कि जब इस एससी एसटी वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलेगा तभी जाकर समानता आएगी। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राम राजभर ने आरक्षण की व्यवस्था को जनसंख्या के अनुपात में लागू करने की मांग की है। सभी को जनसंख्या के अनुपात में विभागों, निजी क्षेत्र में और अन्य साधनों में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में रेनू कुमारी भाटियाल, विजयपाल आजाद, सायरा, सरोज, अनीता राणा, रुखसाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed