फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should distribute 10 kg of rice, wheat and pulses for free: Rajkumar

10 किलो चावल, गेहूं व दालों का निःशुल्क वितरण करें सरकारः राजकुमार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Government should distribute 10 kg of rice, wheat and pulses for free: Rajkumar
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार ने प्रदेश के खाद्य सचिव को पत्र भेजकर प्रदेश के अधिकांश मजदूर, गरीब, सामान्व वर्ग, बीपीएल धारक, बिना कार्ड धारकों को राशन की दुकानों से 10 किलो चावल, 10 किलो गेहूं और दाले निःशुल्क वितरित की जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते सभी लोग घरों में है और मजदूरी व अपने कामों पर नहीं आ जा रहे है। उन सभी लोगों के पास राशन के लिए पैसे भी समाप्त हो गये है ओर परेशान होकर इधर से उधर भटक रहे है और इन लोगों की किसी भी प्रकार की सुध नहीं ली जा रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही खाद्य सामाग्री निःशुल्क राशन की दुकानों पर भेजें और तत्काल प्रभाव से वितरित किया जाये। उन्होंने कहा क एक कार्ड व एक यूनिट पर तीन किलो चावल, गेहूं, चावल बहुत कम है और अगर दुकानदार दो माह का राशन दे भी देता है तो लोगों का परिवार बड़ा होने के कारण तीन चार दिनों में राशन खत्म हो जाता है इसलिए सरकार को शीघ्र ही निःशुल्क राशन वितरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सचिव को चाहिए कि वह इस मामले का तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और सभी को भरपूट भोजन की व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा की घडी में कांग्रेस पूरी तरह से सरकार व शासन के साथ है लेनिक जन समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव कार्ययोजना तत्काल प्रभाव से सुचारू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन को त्वरित कार्यवाही करने की जरूरत हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed