अब 1 सितंबर नहीं इस दिन से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग ने बदल दिया वार्षिक कैलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सरकारी स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय अब एक सितंबर के बजाय पहली अक्तूबर से बदलेगा। शिक्षक संगठन काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बृहस्पतिवार को राज्य प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश का वार्षिक कैलेंडर जारी किया।
इसके अनुसार शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालय पूरे साल में 246 दिन खुले रहेंगे जबकि रविवार सहित 71 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। साथ ही 20 जून से 30 जून तक गर्मियों व 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।
वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालय 247 दिन खुलेंगे और वहां 70 अवकाश होगा। इनमें 27 मई से 30 जून तक गर्मियों व एक से 13 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। 31 सितंबर तक स्कूल सुबह पौने आठ से दोपहर एक बजे तक चलेंगे।
एक अक्तूबर से स्कूलों के चलने का समय सुबह सवा नौ से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक रहेगा। इसके अलावा तीन दिन प्रधानाध्यापक विवेकाधीन अवकाश और तीन दिन जिलाधिकारी के स्तर से घोषित स्थानीय अवकाश हो सकते हैं।
शिक्षकों को गर्मियों व सर्दियों की 48 छुट्टियां मिलेंगी। साथ ही त्योहार व पर्व के 37 अवकाश दिए जाएंगे। निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर ने बताया कि 28 अगस्त के शासनादेश के अनुसार विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है।