फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Ready for a Smooth and Safe Char Dham Yatra: Maharaj

सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सरकार तैयार : महाराज

Wed, 01 Apr 2026 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Government Ready for a Smooth and Safe Char Dham Yatra: Maharaj
- चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त आवास, साफ-सुथरे भोजनालय व विश्राम स्थल की व्यवस्था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, सरकार ने चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
महाराज ने बताया कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत चारधाम यात्रा में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा व सुगम यात्रा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, होटल एसोसिएशन और टूर ऑपरेटर्स सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। चारधाम यात्रा के सभी प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त आवास, साफ-सुथरे भोजनालय व विश्राम स्थल सुनिश्चित किए गए हैं।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत, अतिरिक्त बस सेवा व ट्रैफिक प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रत्येक धाम पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, ऑक्सीजन सुविधा और आपातकालीन रेस्क्यू टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा निरंतर विद्युत आपूर्ति, पेयजल, मोबाइल कनेक्टिविटी और शौचालयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। चारधाम यात्रा में आने के लिए सभी तीर्थयात्री यात्रा पंजीकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed