फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government lifted ban on recruitment to non-teaching posts in Sanskrit University Haridwar Uttarakhand news

Uttarakhand: संस्कृत विवि हरिद्वार के शिक्षणेत्तर पदों की भर्ती पर लगी रोक हटी, कुछ शर्तों के साथ दी गई अनुमति

Fri, 23 Feb 2024 10:33 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Feb 2024 10:33 AM IST
सार

आदेश में कहा गया कि विशेष एवं सामान्य भर्ती एक साथ की जा सकती हैं, लेकिन विज्ञप्ति में बैकलॉग एवं सामान्य भर्ती को अलग-अलग दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
Government lifted ban on recruitment to non-teaching posts in Sanskrit University Haridwar Uttarakhand news
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर पदों की भर्ती पर लगी रोक हटा दी। शासन ने कुछ शर्तों के साथ भर्ती की अनुमति दी है। सचिव चंद्रेश कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

आदेश में कहा, शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग के खाली पदों को भरने के लिए वर्तमान में तय यूजीसी एवं कार्मिक विभाग की ओर से समय-समय पर जारी शासनादेश के अनुरूप विज्ञापन प्रकाशित कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भर्ती की जाए। भर्ती में वर्तमान आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाए। पूर्व के बैकलॉग को पूरा करने के बाद अधिसंख्य को वर्तमान भर्ती में समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: इस बार दर्शन के लिए VVIP को करना होगा इंतजार, जानें यात्रा की तैयारियों को लेकर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर के बैकलॉग के पदों पर महिला आरक्षण के संबंध में यह व्यवस्था है कि महिला अभ्यर्थी का चयन न हो पाने पर उस पद को उसी श्रेणी में पुरुष अभ्यर्थी से भर लिया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया कि विशेष एवं सामान्य भर्ती एक साथ की जा सकती है, लेकिन विज्ञप्ति में बैकलॉग एवं सामान्य भर्ती को अलग-अलग दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed