फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government is strict on doctors who prescribe outside medicines on patients prescriptions Dehradun uttarakhand

Dehradun: मरीजों के पर्चे पर बाहर की दवाइयां लिखने वाले डॉक्टर पर सरकार सख्त, कार्रवाई के निर्देश

Fri, 13 Oct 2023 12:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Oct 2023 12:34 PM IST
सार

सचिव स्वास्थ्य ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले का दौरा किया। उन्होंने कई अस्पतालों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों से मिलने वाली सुविधाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्हें डॉक्टर के खिलाफ बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिली।

विज्ञापन
Government is strict on doctors who prescribe outside medicines on patients prescriptions Dehradun uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकीय अस्पतालों में मरीजों के पर्चे पर ब्रांडेड कंपनियों की महंगी दवाइयां लिखने पर सरकार सख्त है। अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय और काशीपुर उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। इस पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को हकीकत जानने के लिए सचिव स्वास्थ्य ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले का दौरा किया। उन्होंने कई अस्पतालों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों से मिलने वाली सुविधाओं पर फीडबैक लिया। अल्मोड़ा जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ बाहर से दवा इयांलिखने की शिकायत मिली।

विज्ञापन


सचिव ने अस्पताल के सीएमएस को डॉक्टर को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में निरीक्षण के दौरान सचिव स्वास्थ्य ने एक महिला मरीज से बातचीत की। जब उन्होंने पर्चे पर लिखी दवाइयां अस्पताल में मिलने के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि एक दवा अस्पताल में मिली और दो दवाइयां बाहर से खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Kedarnath Dham: बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक


इस पर सचिव ने मेडिकल स्टोर में दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पूछा। उन्हें बताया कि जो दवाई बाहर से लिखी है, उसी सॉल्ट की दवा अस्पताल में है। इस पर संज्ञान लेकर सचिव ने डॉक्टर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों में मरीजों को जांच से लेकर दवाइयां तक सभी मुफ्त दे रही है। मरीजों के पर्चे में बाहर की दवाइयां लिखने वाले डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed