फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government gift for women entrepreneurs

महिला उद्यमियों के लिए सरकार का तोहफा, विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेगा ये फायदा

Mon, 18 Dec 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Dec 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Government gift for women entrepreneurs
trivendra singh rawat

उत्तराखंड सरकार ने महिला उद्यमियों को खास तोहफा दिया है। विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार ने महिला उद्यमियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के‌ लिए   विशेष लाभ देने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार ने 25 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है। विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार की ओर से महिला उद्यमियों को ब्याज दर में छह प्रतिशत छूट देने का प्रावधान है। लेकिन, अधिकतम पांच लाख रुपये तक ही छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही उद्यमी पुरस्कार योजना के लिए तीन लाख रुपये जारी किए गए। उद्योग विभाग को 31 मार्च 2018 तक प्रोत्साहन राशि व्यय कर शासन को ब्योरा देना होगा। प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार ने महिला उद्यमी प्रोत्साहन व उद्यमी पुरस्कार योजना के लिए वर्ष 2017-18 के लिए प्रस्तावित बजट की अंतिम किश्त जारी करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए चालू वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इसके साथ ही उद्यमियों के लिए शुरू की गई पुरस्कार योजना में लाख रुपये का बजट जारी किया है। औद्योगिक विकास में बेहतर कार्य करने वाले उद्यमियों को इस योजना में पुरस्कृत किया जाएगा। आदेश में कहा गया कि उद्योग विभाग इस राशि को किसी दूसरे मद में खर्च नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed