फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Government doing politics on the plight of daughters'

पहाड़ की बेटियों से दरिंदगी पर भी राजनीति कर रही सरकार- आप

Thu, 10 Nov 2022 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
'Government doing politics on the plight of daughters'
आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने दो बेटियों के हत्याकांड को लेकर सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर पहाड़ की बेटियों के साथ हुई दरिंदगी के बाद परिजनों को इंसाफ कब मिलेगा।
विज्ञापन

कहा कि जिस प्रकार सबूतों के अभाव में पहाड़ की एक बेटी के हत्यारे छूट गए, कहीं ऐसा न हो कि सबूतों के अभाव में ही अंकिता भंडारी के हत्यारे भी छूट जाएं। कहा कि इंसाफ में हो रही देरी से परिवार कैसे न्याय की आस कर सकता है। अब अंकिता का मामला भी धीरे-धीरे ठंडा पड़ता दिखाई दे रहा और इस पर न तो सीएम और न ही सरकार का कोई नुमाइंदा संजीदगी दिखा रहा है। कहा कि सीएम साल 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी प्रदेश बनाने की बात करते हैं, लेकिन क्या राज्य ऐसे ही अग्रणी बनेगा, जहां बेटियों के साथ आए दिन दरिंदगी हो रही है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed