फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government do not want any help

'सरकार' को अखरने लगी अदालतें

Wed, 28 Aug 2013 11:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Aug 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
government do not want any help

उत्तराखंड के संबंध में विभिन्न अदालतों से आ रहे फैसले अब सरकार को अखरने लगे हैं। ताजा मामला नदियों पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट का है।

विज्ञापन


इस मामले में सीएम विजय बहुगुणा ने साफ लफ्जों में कहा कि सरकार चलाने के लिए अदालतों की मदद नहीं चाहिए। अलबत्ता उनके सुझाव और मार्गदर्शन का वे सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


अदालत ने नया कुछ नहीं कहा
नदियों के किनारे निर्माण प्रतिबंधित करने के हाईकोर्ट के फैसले पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि सरकार पहले ही नदियों के किनारे से 200 मीटर तक निर्माण पर रोक लगा चुकी है। इस मामले में अदालत अब नया क्या कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फैसला मौजूदा निर्माण पर लागू नहीं होगा। हां, आगे से कोई नया निर्माण न हो, इसकी हिदायत अफसरों को दी गई है। इसमें किसी तरह की लापरवाही मिलने अथवा शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अदालती कार्यों की तैयारियों के लिए वक्त नहीं
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भेजे शपथपत्र में जरूरी तथ्य मुहैया नहीं कराने पर अफसरों के बारे में ट्रिब्यूनल की सख्त टिप्पणी पर सीएम ने कहा कि राज्य के अधिकारी अभी आपदा प्रबंधन में लगे हैं। उनके पास अदालती कार्यों की तैयारियों के लिए वक्त ही कहां है।


हर मामले में किसी न किसी कोर्ट से दिशा-निर्देश आने संबंधी सवाल पर सीएम ने कहा कि कोर्ट को भी तो काम करने को कुछ न कुछ चाहिए। वह अपना काम कर रही है, सरकार अपना।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed