फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government crushing the dreams of youth

युवाओं के सपनों को कुचल रही सरकार

Fri, 10 Sep 2021 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Government crushing the dreams of youth
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जेईई मेंस के पेपर लीक और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 56 पदों पर गुपचुप तरीके से की गई भर्तियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। उनके केंद्रीय शिक्षा मंत्री जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा करवाने में नाकाम हैं तो दूसरी ओर राज्य के शिक्षा मंत्री अपने चहेतों को गुपचुप तरीके से नौकरी दे रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार छात्र व युवाओं के सपनों को कुचलने का काम कर रही है। इसके चलते युवा सड़क पर आने को मजबूर हैं। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे और केंद्र व राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच पुलता फूंकने को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन दोनों मामलों में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान आयुष गुप्ता, अभिषेक डोबरियाल, उदित थापलिया, वाशु शर्मा, संजू कोरंगा, प्रियल ध्यानी, दिव्या रावत, नमन शर्मा, प्रियांशु गौड़, कार्तिक भाटिया, सौरभ कुमार, अरुण टमटा, भव्या सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed