{"_id":"5e3836310fdb8a031b114aec","slug":"gopeshwar-army-office-jump-from-bus-found-in-bush","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बस से खाई में कूदा सैन्य अधिकारी हुआ बरामद, गाड़ी में बैठने से पहले गा रहा था भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बस से खाई में कूदा सैन्य अधिकारी हुआ बरामद, गाड़ी में बैठने से पहले गा रहा था भजन
Mon, 03 Feb 2020 08:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 03 Feb 2020 08:56 PM IST
सार
- झाड़ियों में सुरक्षित मिला बस से कूदने वाला सैन्य अधिकारी
- मूल रूप से उड़ीसा का है रहने वाला, लेफ्टिनेंट जीतहर के रूप में हुई पहचान
- पुलिस ने अधिकारी को तलाश कर सेना पुलिस को सौंपा
- सेना हॉस्पिटल जोशीमठ में चल रहा है उपचार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
रविवार रात को बस से कूदने वाले सैन्य अधिकारी को पुलिस ने झाड़ियों से सकुशल बरामद कर लिया। उसे हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे सेना पुलिस को सौंप दिया। उसका सेना हॉस्पिटल जोशीमठ में उपचार चल रहा है। सैन्य अधिकारी का व्यवहार असाधारण लग रहा था, जिसकी सेना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को बस से जोशीमठ जा रहे एक युवक ने पालड़ा गांव के समीप बस की खिड़की से उतर कर खाई में छलांग लगा दी थी। तब से सेना, पुलिस व एसडीआरएफ के साथ ही ग्रामीण उसकी खोज में जुटे थे। बस से कूदने वाले की पहचान सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जीतहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सर्च ऑपरेशन टीम रात भर तलाशती रही
वह मूल रूप से उड़ीसा का हरने वाला है। आर्मी सर्विस कोर नागालैंड में कार्यरत लेफ्टिनेंट वर्तमान में दक्षिण दिल्ली में रहता है और इन दिनों अवकाश पर है। रविवार को सैन्य अधिकारी के कूदने की खबर मिलते ही पुलिस की सर्च ऑपरेशन टीम उसे रात भर तलाशती रही।
सोमवार सुबह वह झाड़ियों में बैठा मिला। बताया जा रहा है कि चमोली में बस में बैठने से पहले उसने बस की परिक्रमा की थी और बस में भी वह भजन गा रहा था। जोशीमठ कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि सैन्य अधिकारी को सेना पुलिस को सौंप दिया गया है। उसकी शादी को लेकर भी परिजनों के साथ अनबन की बात सामने आई है।
सोमवार सुबह वह झाड़ियों में बैठा मिला। बताया जा रहा है कि चमोली में बस में बैठने से पहले उसने बस की परिक्रमा की थी और बस में भी वह भजन गा रहा था। जोशीमठ कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि सैन्य अधिकारी को सेना पुलिस को सौंप दिया गया है। उसकी शादी को लेकर भी परिजनों के साथ अनबन की बात सामने आई है।