{"_id":"6455687ffeb5b51c21088f54","slug":"goonda-act-imposed-cheat-land-purchase-dehradun-news-c-5-drn1005-148540-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भूमि खरीद में धोखाधड़ी करने वालों पर लगेगा गुंडा एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भूमि खरीद में धोखाधड़ी करने वालों पर लगेगा गुंडा एक्ट
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर भूमि खरीद में धोखाधड़ी करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब किसी भी प्रकार से जमीन की खरीद में धोखाधड़ी करने वालों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भूमाफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी।
राजधानी में संवेदनशील इलाकों की भूमि की सूची भी ऑनलाइन की जाएगी। जिला प्रशासन ने जमीन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। साथ ही ऐसे मामलों में शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 01353510587 भी सार्वजनिक किया है। जिला प्रशासन ऐसे क्षेत्रों की सूची तैयार करा रहा है, जहां पर जमीन खरीद-फरोख्त में सबसे अधिक धोखाधड़ी हो रही हैं। इस सूची को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। ताकि, लोग जमीन का सौदा करने से पहले ही सतर्क हो सकें।
जिला प्रशासन इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी कर चुका है। दून में सबसे ज्यादा ठगी प्रॉपर्टी डीलर या दलालों के झांसे में आकर हो रही हैं। जनसुनवाई में लगातार ऐसे मामलों में बढ़ोतरी के बाद डीएम सोनिका ने लैंडफ्राॅड को लेकर सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन
-- --
मंडलायुक्त भी भू-मामलों को लेकर सख्त
गढ़वाल मंडल के आयुक्त सुशील कुमार ने भी लैंडफ्रॉड समन्वय समिति में ऐसे मामलों को उठाया। कहा कि भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई करें। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। अतिक्रमण मुक्त भूमि पर चहारदीवारी और तारबाड़ कर कब्जा लिया जाए। फर्जी अभिलेख के आधार पर मृतक व्यक्ति को जीवित दिखाकर भूमि विक्रय करने के प्रकरण पर मुकदमा दर्ज कराकर ठोस कार्रवाई की जाए।
-- -- -
जमीन खरीद में धोखाधड़ी रोकने के लिए जिला स्तर पर एडवाइजरी जारी की गई है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अब भू माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सोनिका, जिलाधिकारी देहरादून