फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good News police personnel and class IV personnel Allowance increased

Good News: पुलिस के सिपाहियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का भत्ता बढ़ा, फैसले से करीब 25 हजार को मिलेगा फायदा

Sun, 24 Jul 2022 12:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वर्दी भत्ते का लाभ इसी वर्ष 29 मार्च से देय होगा। पुलिस के हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल समतुल्य पद पर तैनात कार्मिकों को अब प्रतिवर्ष 2250 के स्थान पर 3300 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
Good News police personnel and class IV personnel Allowance increased
भत्ता - फोटो : istock

विस्तार

शासन ने पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का सालाना वर्दी भत्ता बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी से करीब 25 हजार कर्मियों को फायदा होगा। कांस्टेबलों का 1050 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 700 रुपये भत्ता बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वर्दी भत्ते का लाभ इसी वर्ष 29 मार्च से देय होगा। पुलिस के हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल समतुल्य पद पर तैनात कार्मिकों को अब प्रतिवर्ष 2250 के स्थान पर 3300 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar Kanwar Yatra: सड़क किनारे सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ा कैंटर, अलग-अलग हादसों में छह कांवड़ियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 1500 रुपये के स्थान पर 2200 रुपये मिलेंगे। वर्दी भत्ता बढ़ोतरी का लाभ पुलिस विभाग में अभिसूचना, सीबीसीआईडी, एसटीएफ एवं सतर्कता अधिष्ठान में तैनात सिपाहियों को नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed