{"_id":"59faa7df4f1c1b7a548ba63b","slug":"good-news-for-dled-applicant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DLED करने वालों के लिए राहत भरी खबर, जल्दी करें वरना हाथ से निकलेगा सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DLED करने वालों के लिए राहत भरी खबर, जल्दी करें वरना हाथ से निकलेगा सुनहरा मौका
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड में दाखिले का एक मौका और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में दाखिले का एक मौका और दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ाने वाले अप्रशिक्षित शिक्षकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में दाखिले का एक मौका और दिया है।
विज्ञापन
अप्रशिक्षित शिक्षक अब सात नवंबर तक दाखिला ले सकते हैं। बता दें मार्च 2019 के बाद केवल वही शिक्षक आठवीं तक पढ़ा पाएंगे, जो कि डीएलएड की योग्यता रखते होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद मौका नहीं मिलेगा
सात नवंबर तक ही पंजीकरण करा सकते हैं
एनआईओएस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जो अप्रशिक्षित शिक्षक अभी तक डीएलएड के लिए पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे सात नवंबर तक ही पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।
पंजीकरण ऑनलाइन मोबाइल ऐप और एनआईओएस के कार्यालय के जरिये किया जा सकता है। डीएलएड का शुल्क 4500 रुपये है। खास बात यह है कि डीएलएड की पूरी पाठ्यसामग्री स्वयं पोर्टल और एनआईओएस की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जिनके 12वीं में 50 प्रतिशत से कम अंक हैं, वह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के साथ ही एनआईओएस से अंक सुधार परीक्षा दे सकते हैं। इससे वह आसानी से डीएलएड कर सकते हैं।
यह है वेबसाइट : www.dled.nios.ac.in