फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Firing in a dispute between youths over love affair in Sidcul one injured

Haridwar News: सिडकुल में प्रेम प्रसंग को लेकर युवकों के विवाद में चली गोली, एक घायल

Sun, 27 Aug 2023 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2023 07:28 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित और अमित के बीच एक युवती के बीच विवाद हो गया। रचित ने हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे सुभाष के दाएं पैर (जांग) में गोली जा लगी।

विज्ञापन
Haridwar News Firing  in a dispute between youths over love affair in Sidcul one injured
फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवती को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली एक युवक की जांग में लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। जब थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित और अमित के बीच एक युवती के बीच विवाद हो गया। सुभाष पुत्र उमेश निवासी रावली में महदूद भी वहां से घूमता हुआ निकल रहा था। बताया जा रहा है कि रचित भी सुभाष का मित्र है।
विज्ञापन


Nainital: गैबुआ में ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी 20 यात्रियों से भरी बस, मची-चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रचित ने हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे सुभाष के दाएं पैर (जांग) में गोली जा लगी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली चलते ही सभी इधर-उधर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां फिलहाल उसका उपचार दिया जा रहा है। सिडकुल थाने एसएसआई शहजाद अली ने मौके पर पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी जुटाई।

एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला निकलकर सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed