{"_id":"64eb476fe8e1e30409080b85","slug":"nainital-accident-news-bus-full-of-20-passengers-hangs-down-from-road-due-to-overtaking-2023-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital: गैबुआ में ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी 20 यात्रियों से भरी बस, मची-चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: गैबुआ में ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी 20 यात्रियों से भरी बस, मची-चीख पुकार
Sun, 27 Aug 2023 06:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:28 PM IST
सार
कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई।
विज्ञापन
बस सड़क से नीचे लटकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल के कालाढ़ूंगी में रविवार शाम एक बस हादसे का शिकार हा गई। आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई।
विज्ञापन
Dehradun: रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी...वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस
विज्ञापन
Trending Videos
सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। महिला यात्री मीना ने बताया कि वह बैलपड़ाव से रामनगर के लिए बैठी थी। आरोप है कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से बस को चला रहा था। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान, परिचालक हसमुददीन से पूछताछ की जा रही है। बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।