{"_id":"64ea4a68e3e1be595f073994","slug":"goli-na-news-c-5-1-drn1008-231730-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सिडकुल में प्रेम प्रसंग को लेकर युवकों के विवाद में चली गोली, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सिडकुल में प्रेम प्रसंग को लेकर युवकों के विवाद में चली गोली, एक घायल
Sun, 27 Aug 2023 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 07:28 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित और अमित के बीच एक युवती के बीच विवाद हो गया। रचित ने हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे सुभाष के दाएं पैर (जांग) में गोली जा लगी।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवती को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली एक युवक की जांग में लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। जब थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित और अमित के बीच एक युवती के बीच विवाद हो गया। सुभाष पुत्र उमेश निवासी रावली में महदूद भी वहां से घूमता हुआ निकल रहा था। बताया जा रहा है कि रचित भी सुभाष का मित्र है।
विज्ञापन
Nainital: गैबुआ में ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी 20 यात्रियों से भरी बस, मची-चीख पुकार
विज्ञापन
आरोप है कि रचित ने हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे सुभाष के दाएं पैर (जांग) में गोली जा लगी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली चलते ही सभी इधर-उधर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां फिलहाल उसका उपचार दिया जा रहा है। सिडकुल थाने एसएसआई शहजाद अली ने मौके पर पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी जुटाई।
एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला निकलकर सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है।