फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gods will come to Kachta after 40 years

Dehradun News: 40 साल बाद कचटा प्रवास पर आएंगे देवता

Tue, 17 Jun 2025 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gods will come to Kachta after 40 years

विज्ञापन
चालदा महाराज के दोहा स्थित मंदिर से ग्राम कचटा प्रवास पर आने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में कोरू खत के सदर स्याणा सुनील जोशी की अध्यक्षता में मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें देवता के प्रवास पर आने की तैयारियों की कार्ययोजना तैयार की गई। मंदिर समिति ने कहा कि महाराज के आगमन पर मांस और मदिरा के सेवन पर पूर्णत: रोक रहेगी।




चालदा महासू महाराज 40 साल बाद गांव में प्रवास पर आ रहे हैं। अभी वह दोहा स्थित मंदिर में विराजमान हैं। एक साल बाद वह कचटा मंदिर में दो साल के प्रवास पर आएंगे। मंदिर समिति ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, रहने की व्यवस्था, विद्युत, पेजयल और भंडारे आदि के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष सीताराम चौहान ने बताया कि महाराज के प्रवास के लिए बनाए जा रहे मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि देवता के आगमन पर बलि प्रथा, मांस-मदिरा का सेवन नहीं होगा। यह पहला अवसर होगा जब देवता के आगमन पर बकरों की बलि नहीं दी जाएगी। इस मौके पर धाम सिंह चौहान, श्याम सिंह राठौड़, बारू चौहान, हाकम सिंह चौहान, पूरण सिंह खन्ना, राजेंद्र दत्त शर्मा, सुभाष जोशी, अमर सिंह चौहान, भारत चौहान, शमशेर चौहान, अर्जुन सिंह, अनिल राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed