फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   God trust cleaning of drains and drains in Cantt area

मानसून सिर पर, कैंट क्षेत्र में नाले-नालियों की सफाई भगवान भरोसे

Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
God trust cleaning of drains and drains in Cantt area
मानसून सिर पर है, लेकिन कैंट क्षेत्र में नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। नाले-नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई हैं, लेकिन कैंट बोर्ड इनकी सफाई की जहमत नहीं उठा रहा है। हल्की बारिश में नाले और नालियों का पानी व गंदगी सड़क पर बहने लगती है।
विज्ञापन

गढ़ी-डाकरा और प्रेमनगर में ड्रेनेज के लिए बनाए गए नाले और नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे सभी नाले-नालियां गंदगी के कारण चोक हो रखी हैं, जिससे गंदगी सड़कों पर बह रही है। बारिश में तो स्थिति और खराब हो जाती है। नाले-नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे प्रेमनगर मुख्य बाजार और गढ़ी-डाकरा में जलभराव की स्थित हो जाती है। यह हाल तब हैं, जबकि कैंट बोर्ड के पास सफाई के लिए खुद के कर्मचारी तो हैं, ही साथ ही लाखों रुपये महीने पर एक कंपनी को भी सफाई का ठेका दे रखा है। लोगों की माने, तो सफाई करने वाली कंपनी केवल कूड़ा उठाने का काम करती है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बाद भी नाले-नालियों की सफाई नहीं की जाती है। गढ़ी डाकरा के अनिल मोटे की माने मानसून से पहले नाले व नालियों की सफाई के लिए कई बार कैंट बोर्ड से गुहार लगाई गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रेमनगर के कुनाल अरोड़ा ने कहा कि बारिश में प्रेमनगर मुख्य बाजार में बाढ़ जैसी स्थिति होती है। दुकानों में पानी भर जाता है। कैंट बोर्ड से कई बार स्थानीय निवासी व व्यापारी नालियों की सफाई की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कैंट बोर्ड सुध लेने को तैयार नहीं है। उधर, कैंट बोर्ड के सफाई अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने कहा कि गढ़ी-डाकरा व प्रेमनगर में नाले और नालियों की सफाई करने के आदेश दे दिए गए हैं। गढ़ी-डाकरा में सफाई का कार्य शुरू भी हो चुका है। जल्द ही सभी नाले-नालियों की सफाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed