फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GMVN will now also do vehicle booking CM Dhami gave instructions Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: जीएमवीएन अब वाहन बुकिंग भी करेगा, सीएम ने दिए निर्देश, दि होली गंगा कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

Wed, 20 Dec 2023 01:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Dec 2023 01:13 PM IST
सार

जीएमवीएन अब वाहन बुकिंग भी करेगा। जीएमवीएन को निर्देश देने से पहले मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय परिसर में संचालित हो रही गढ़वाल मंडल विकास निगम की कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने निगम की कॉफी टेबल बुक दि होली गंगा का भी विमोचन किया।

विज्ञापन
GMVN will now also do vehicle booking CM Dhami gave instructions Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

गढ़वाल मंडल विकास निगम अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से वाहन बुकिंग भी करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निगम प्रबंधन को वेबसाइट पर वाहन बुकिंग करने का विकल्प देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

निगम के प्रबंध निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने कहा कि जल्द ट्रैवल बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी। जीएमवीएन को निर्देश देने से पहले मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय परिसर में संचालित हो रही गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने निगम की कॉफी टेबल बुक दि होली गंगा का भी विमोचन किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, कैंटीन से सचिवालय कर्मचारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय आने वाले आगंतुकों को भी जलपान और भोजन की अच्छी सुविधा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कैंटीन के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी निर्देश दिए। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया कि कैंटीन को रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉड बनाने के निर्देश, शहरी विकास निदेशालय ने जारी की एसओपी

बताया, एक ऑफिसर लॉज भी बनाई गई है। रेस्टोरेंट में एक बार में 55 से 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जीएमवीएन के स्तर पर संचालित हो रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि कैंटीन के संचालन में लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव नीरज खेरवाल, विजय यादव, सी रवि शंकर, जीएमवीएन की जीएम प्रशासन विप्रा त्रिवेदी, राज्य सचिवालय संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed