फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Summit Nodal officer will be deployed for grounding of every investment MOU Uttarakhand news

Global Investors Summit: हर निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग के लिए एक नोडल अफसर होगा तैनात, एसीएस ने दिए निर्देश

Fri, 27 Oct 2023 11:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Oct 2023 11:05 AM IST
सार

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे आइसोलेशन की कार्यसंस्कृति छोड़ें और कारपोरेट कार्यशैली की तरह काम करें। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों से प्रत्येक 15 दिन में भूमि स्वीकृति की रिपोर्ट देने को कहा। 

विज्ञापन
Global Investors Summit Nodal officer will be deployed for grounding of every investment MOU Uttarakhand news
राधा रतूड़ी बैठक लेतीं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले हो रहे प्रत्येक एमओयू के लिए शासन ने एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती की है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्तों को ताकीद किया कि वे निवेशकों को भूमि व आवास संबंधी प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी देने की प्रक्रिया अपनाएं।

विज्ञापन

उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि वे आइसोलेशन की कार्यसंस्कृति छोड़ें और कारपोरेट कार्यशैली की तरह काम करें। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों से प्रत्येक 15 दिन में भूमि स्वीकृति की रिपोर्ट देने को कहा। प्रमुख सचिव वन को वन स्वीकृति देने और प्रदूषण से संबंधित स्वीकृति के लिए डीआईजी फायर को नोडल बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

इंवेस्टमेंट ट्रैकिंग पोर्टल वर्कशाप आयोजित करने को कहा
उन्होंने प्रत्येक निवेश प्रस्ताव के डेडिकेटेड फॉलोअप के लिए एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्त करने के आदेश दिए। यह नोडल अधिकारी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत हो रहे एमओयू के प्रस्तावों का पटवारी स्तर से सचिव स्तर तक व विभिन्न विभागों में तत्काल स्वीकृति सुनिश्चित कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य के प्रशिक्षण के लिए 30 नवंबर को इंवेस्टमेंट ट्रैकिंग पोर्टल वर्कशाप आयोजित करने को कहा। कहा, सीएम के विजन के अनुरूप समिट से पहले सभी एमओयू की शत प्रतिशत ग्राउंडिंग की चुनौती का सामना सभी विभागों को कलेक्टिव ऑनरशिप के साथ करना होगा।

50 प्रतिशत एमओयू पर्यटन सेक्टर से

उत्तराखंड सरकार एवं कई कंपनियों के मध्य अभी तक 500 करोड़ या उससे अधिक के 25 एमओयू किए जा चुके हैं। अभी तक हुए कुल एमओयू में से 50 प्रतिशत से अधिक एमओयू पर्यटन के क्षेत्र में किए गए हैं। एसीएस ने पर्यटन विभाग को सबसे अधिक सक्रियता के साथ प्रस्तावों की ग्राउंडिंग पर कार्य करने की हिदायत दी। सभी विभागों को नसीहत दी कि किसी भी प्रोजेक्ट पर एमओयू होने के बाद से ग्राउंडिंग के लिए एक-एक दिन बेहद मूल्यवान हैं। कहा, विभागों को आइसोलेशन में कार्य करने की संस्कृति को समाप्त करना होगा। उन्होंने इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स की ग्राउंडिंग के लिए प्रत्येक स्तर पर फास्ट ट्रैक पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: उत्तराखंड एई भर्ती का परिणाम जारी, पेपर लीक प्रकरण के बाद दोबारा की आयोजित कराई गई थी परीक्षा

मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा उत्तराखंड

एसीएस ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए एमओयू की प्रभावी ग्राउंडिंग से उत्तराखंड को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। परिवहन विभाग को पब्लिक ट्रांसपोर्ट व इलेक्ट्रिक बसों के क्षेत्र में रुचि दिखाने वाले निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा, देहरादून जैसे भीड़ वाले शहरों में ट्रैफिक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने विभाग को राज्य के निवासियों एवं महिलाओं को ही ई-रिक्शा के आवंटन की संभावनाओं के आकलन के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed