फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global drug abuse is like a silent war: Dhami

वैश्विक स्तर पर नशे का प्रसार साइलेंट वॉर की तरह : धामी

Tue, 18 Nov 2025 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Global drug abuse is like a silent war: Dhami
- सीएम बोले, युवा शक्ति बन रहा सबसे बड़ा निशाना
विज्ञापन

- तीन साल में छह हजार से अधिक आरोपी गिरफ्तार, 200 करोड़ अधिक के मादक पदार्थ किए बरामद
- नशामुक्त भारत अभियान को पांच साल पूरे होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वैश्विक स्तर पर नशे का प्रसार एक साइलेंट वॉर की तरह हो रहा है, जिसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति है। युवा पीढ़ी ही नए भारत की ऊर्जा, नवाचार, सामर्थ्य और प्रगति का वास्तविक आधार है। यही ऊर्जा किसी नकारात्मक प्रभाव में फंसने से राष्ट्र के विकास की गति भी अवरुद्ध हो जाएगी।
मंगलवार को सीएम कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार भी नशे के विरुद्ध इस अभियान के तहत ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मिशन मोड पर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह स्वयं भी नशे को ना कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए ना कहने के लिए प्रेरित करें। नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि समाज को भीतर से खोखला करने वाली एक भयावह चुनौती है। यह घातक प्रवृत्ति व्यक्ति की चेतना, विवेक और निर्णय लेने की क्षमता को नष्ट कर उसके पूरे भविष्य को विनाश की ओर ले जाती है।
विज्ञापन

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन किया गया। फोर्स ने बीते तीन वर्ष में छह हजार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर 200 करोड़ रुपए से अधिक के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सरकार नशे की प्रवृत्ति को रोकने, नशाग्रस्त व्यक्तियों को दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने व उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में नशा मुक्ति केंद्रों को प्रभावी बना रही है। प्रदेश में चार एकीकृत पुनर्वास केंद्र संचालित हैं, जो नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रत्येक जिले के शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्यांकी, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन,निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी मौजूद रहे।

......
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए दगड़िया क्लब गठित
उत्तराखंड की गौरवशाली पहचान ऐपण कला को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। आज नशा विरोधी संदेशों से सुसज्जित ऐपण पेंटिंग्स हमारे शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों की शोभा बढ़ा रही हैं। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए राज्य में दगड़िया क्लब भी बनाए हैं। सीएम ने युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा स्कूल व कॉलेजों में राज्य स्तर पर आयोजित भाषण व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed