फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Glass will remain between doctors and patients

डॉक्टरों और मरीजों के बीच में रहेगा शीशा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Glass will remain between doctors and patients
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टरों और मरीजों के बीच सीसा लगाया जाएगा। पहले एक मीटर दूर टेबल लगाई गई थी। इसी हिसाब से डॉक्टर मरीजों को देख रंहे थे। अब डाक्टरों एवं मरीजों के बीच शीशे का पार्टिशन लगा दिया गया है।  मरीज और डाक्टर दोनों एक-दूसरी तरफ रहेंगे, ताकि संक्रमण से बच सके। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. आशुतोष सयाना के निर्देश पर कोरोना स्टेट कोर्डिनेटर डा. एनएस खत्री ने इस व्यवस्था को सुचारू करा दिया। दून अस्पताल मे 24 घंटे फ्लू ओपीडी चल रही है। रोजाना 100 से 150 मरीज यहां आ रहे है।  मरीजों की हालत सामान्य दून अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों में एक विदेशी, एक सेलाकुई का युवक और एक ट्रेनी आईएफएस भर्ती है। कोरोना कोर्डिनेटर डा. एनएस खत्री ने बताया कि तीनों की हालत सामान्य है। डा. अनुराग अग्रवाल की टीम उन्हें देख रही है। वहीं, नौ संदिग्ध मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है। दो को सोमवार को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को एक नया संदिग्ध मरीज अस्पताल मे भर्ती हुआ।  सेलाकुई में घर-घर पहुंची टीम सेलाकुई में एक कोरोना संक्रमित युवक के मिलने पर यहां चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ एवं आशाओं की विभिन्न टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। ट्रेनिंग दी  कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एसीएमओ और कोरोना कोर्डिनेटर डा. दिनेश चौहान ने नगर निगम में पुलिस, पीडब्लूडी, नगर निगम, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों के अफसरों को इससे निपटने के लिए ट्रेनिंग और उन्हें लोगों को जागरूक करने एवं इससे बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed