ऑनलाइन मंगाया था मोबाइल, डब्बा खोलते ही उड़ गए युवक के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन मोबाइल मंगवाना एक छात्र को महंगा पड़ गया। उसने कूरियर से आए बॉक्स को खोला तो उसमें एक कांच का टुकड़ा निकला। यह देखकर उसके होश उड़ गए। छात्र ने तहरीर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर नगर निवासी अमन कुमार एक कॉलेज में बीएससी का छात्र है।अमन के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व उसने ऑनलाइन एक मोबाइल बुक किया था।
इसके लिए उसने 12 हजार रुपये का भुगतान भी किया था। रविवार की शाम करीब चार बजे कूरियर से उसके घर पार्सल बॉक्स पहुंचा।
उसने बॉक्स खोलकर देखा तो होश उड़ गए। बॉक्स में कागज में एक कांच का टुकड़ा था। उसने जिस वेबसाइट पर जाकर मोबाइल ऑनलाइन बुक किया था, उस कंपनी का मोबाइल नंबर लिया।
उस मोबाइल पर कॉल की तो वह नंबर बंद था। पीड़ित छात्र ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद जो भी सच्चाई होगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।