फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   glashiar in uttarakashi

आकर्षण का केंद्र बना ग्लेशियर का टुकड़ा

Tue, 01 Apr 2014 07:59 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 01 Apr 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
glashiar in uttarakashi

गंगोत्री हाईवे पर भागीरथी तक पसरा करीब 20 फिट मोटा और 50 मीटर लंबा चांगथांग ग्लेशियर का टुकड़ा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बीआरओ ने ग्लेशियर को बीच से काटकर यातायात सुचारू कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस
विज्ञापन


इस बार सर्दियों में हुई कई दौर की बर्फबारी के बाद डबराणी से लेकर गंगोत्री के बीच आधा दर्जन से ज्यादा ग्लेशियर आने से राजमार्ग अवरुद्ध हुआ था।

यहां बचा है ग्लेशियर
बीआरओ की ओर से बर्फ हटाकर यातायात बहाल किए जाने और अब गर्मी बढ़ने पर चांगथांग को छोड़ शेष ग्लेशियर पिघल चुके हैं। धराली से चार किमी आगे चांगथांग ग्लेशियर का टुकड़ा अब भी गंगोत्री हाईवे को पार कर भागीरथी तक पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस

बीआरओ ने डोजर से बर्फ काटकर बीच से यातायात बहाल कर दिया है। गंगोत्री जाने वाले पर्यटक वाहन अब यहां दोनों ओर बर्फ की दीवारों वाली 50 मीटर लंबी गैलरी से पार हो रहे हैं।

पर्यटक खुश
पर्यटकों को लेकर गंगोत्री पहुंचे टूर ऑपरेटर तिलक सोनी ने बताया कि ग्लेशियर के टुकड़े को इतने नजदीक देखकर पर्यटक काफी खुश हो रहे हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनी हरिद्वार

ऐसे में दो मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान यहां आने वाले पर्यटक भी चांगथांग ग्लेशियर के टुकड़े का नजारा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed