{"_id":"68f1f3bf7ed4b5d59e08d04f","slug":"glacier-broke-from-kuber-mountain-above-badrinath-kanchanganga-chamoli-uttarakhand-news-in-hindi-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Breaking: बदरीनाथ के पास कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, मची अफरातफरी, देखकर सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Breaking: बदरीनाथ के पास कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, मची अफरातफरी, देखकर सहमे लोग
Fri, 17 Oct 2025 02:22 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:22 PM IST
सार
बदरीनाथ कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटा है। ग्लेशियर टूटने के दौरान यहां लोग सहम गए। हालांकि कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
ग्लेशियर टूटा
- फोटो : जागरूक पाठक
विस्तार
बदरीनाथ क्षेत्र में कंचन नाले के ऊपरी हिस्से में कुबेर पर्वत पर शुक्रवार को ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि यह ग्लेशियर गैर आबादी वाले क्षेत्र में टूटा है जिससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: चर्चित मोती हत्याकांड; दोनों आरोपी दोषमुक्त...पुलिस की ये फर्जी कहानी ही मुकदमे को ले डूबी
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को बदरीनाथ क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने का वीडियो वायरल हुआ। धूल के बड़े गुबार के साथ मलबा तेजी से नीचे आता हुआ दिखा। चमोली पुलिस ने बताया कि यह एक सामान्य प्राकृतिक घटना है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ग्लेशियर व चट्टान का मलबा गिरकर एक जगह पर इकट्ठा हो गया है। किसी तरह कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कंचन नाले के ऊपरी हिस्से में ग्लेश्यिर टूटा है। यह गैर आबादी वाला क्षेत्र है। किसी तरह को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हाईवे से लेकर चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन