{"_id":"645759e5f48845bb1505c753","slug":"glacier-breaking-in-laukhung-drain-near-china-border-of-darma-valley-road-closed-tourists-uttarakhand-news-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Glacier Breaks In Pithoragarh: चीन सीमा के पास लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Glacier Breaks In Pithoragarh: चीन सीमा के पास लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर, लोगों ने भागकर बचाई जान
Sun, 07 May 2023 03:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 07 May 2023 03:09 PM IST
सार
लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटता देख लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वाहन स्वामी गोविंद सेलाल ने बताया कि ग्लेशियर लगभग 20 मीटर के एरिया में आया है। घटना की सूचना कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दे दी गई।
विज्ञापन
ग्लेशियर टूटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच रविवार को लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूट गया। सड़क बंद होने से दर्जनों ग्रामीण और प्रसिद्ध पंचाचूली में पर्यटक फंस गए हैं। हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं है। ग्राम दांतू निवासी होम स्टे पानु दताल ने बताया को वे सात लोग गांव की ओर जा रहे थे थी।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक ऊपरी लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने लगा जिसे देखकर सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। वाहन स्वामी गोविंद सेलाल ने बताया कि ग्लेशियर लगभग 20 मीटर के एरिया में आया है। घटना की सूचना कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दे दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसी दून की छात्रा, सीएम धाम से लगाई मदद की गुहार, आज लौट सकती है घर
विज्ञापन
गोविंद ने बताया कि सड़क दो दिन बंद रहने की उम्मीद है। घटना की सूचना मिलने पर संस्था के एई अनिल सिंह बनग्याल ने बताया कि मौसम सही होने पर रास्ता साफ करने काम शुरू कर दिया जाएगा।