फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls should be aware of good touch and bad touch: Taruna

बालिकाओं को शारीरिक स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, वितरित किए सैनेट्री पैड

Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Girls should be aware of good touch and bad touch: Taruna
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पछवादून व जौनसार बावर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बालिकाओं के बीच स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही गुड टच व बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

होशियार सिंह बुद्घुमल जैन कन्या इंटर कॉलेज में बाल विकास परियोजना के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में शारीरिक स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्हें सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला ने बालिकाओं से कहा कि उन्हें अपने शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर युवतियों को गुड टच व बैड टच जैसी गतिविधियों व पॉक्सो एक्ट की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूक बनकर ही वह अपने भविष्य व शरीर को सुरक्षित कर सकती हैं। इस दौरा उप जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. हिमाद्री ने स्वास्थ्य संबंधी तमाम जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल, नीलम, जसवाल, मीरा चौहान, ब्रह्मी तोमर, सोनी रावत, विधु गुलाटी, सरस्वती मौजूद रहे।
विज्ञापन

बालिकाएं आगे बढेंगी तो देश आगे बढ़ेगा
विकासनगर। पछवादून विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उपहार प्रदान करके सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं के विकास के बिना देेश का विकास संभव नहीं है। आनंद सोलंकी, सुनील कुमार, संतराम, शैलेंद्र मोहन, सुनीता थपलियाल, पुष्पा रावत, शिवा, पुष्पा रानी, सपना आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में गुरु राम राय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मासिक धर्म व शारीरिक स्वच्छता के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। शारीरिक स्वच्छता व मासिक धर्म से संबंधित जानकारी परियोजना विभाग के कर्मचारियों ने दी। इस अवसर बालिकाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, सुपरवाइजर गीता डिमरी, राजवती, रेखा भंडारी, राधा पाठक, सुषमा देवी, यशोदा बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
वक्त हमारा, अधिकार हमारा और भविष्य हमारा
जेबीआईटी में आयोजित कार्यक्रम में बेटियों की मुहिम, वक्त हमारा है, अधिकार हमारे हैं और भविष्य हमारा है, पर विस्तार से चर्चा की गई। वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल ने कहा कि बेटियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान विभिन्न क्षेत्रों में बनाई है। सरकार के अभियान से उनकी तरक्की के मार्ग प्रशस्त हुए हैं। कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार बंसल, डॉ. अरुण कुमार मौर्य, डॉ. बीके सिंह, डॉ. विशांत कुमार, डॉ. संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद

छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की बाल विकास विभाग के माध्यम से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को शारीरिक स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गरिमा भट्ट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। प्रधानाचार्य प्रमिला नैथानी, फूल देई, शारदा थापा, बीना, अल्पना, रेखा, उर्मी, प्रिया, पूजा, आशा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed