फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Student Sexual assault allegation on iit professor police case registered 

रुड़की: एक और छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज कराया यौन उत्पीड़न केस, डीन पर भी लग चुके आरोप

Mon, 24 Dec 2018 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Dec 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Girl Student Sexual assault allegation on iit professor police case registered 

एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान के एक प्रोफेसर के खिलाफ एक अन्य छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिस प्रोफेसर पर केस दर्ज हुआ वह पहले दर्ज हुए मुकदमे में भी आरोपी है। एक के बाद दूसरा मुकदमा दर्ज होने से संस्थान प्रशासन में हड़कंप है।  

विज्ञापन


हाल ही में रुड़की स्थित एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की एक छात्रा ने निदेशक समेत छह प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न और जातीय भेदभाव के आरोप लगाए थे। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने एसआईटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद बुधवार को संस्थान के दो प्रोफेसरों पर केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान इसी संस्थान की ही एक अन्य छात्रा ने एसएसपी को मोबाइल पर मैसेज भेजकर संस्थान के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही एसएसपी से उसकी किसी भी प्रकार की पहचान उजागर नहीं करने का भी आग्रह भी किया था।

इसके बाद एसएसपी ने दोनों मामलों की संयुक्त जांच शुरू करा दी थी। बाद में इस मामले में सीओ कनखल एसके सिंह के अलावा सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट को भी शामिल कर लिया गया। शनिवार को दोनों सीओ ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी।

इसके बाद एसएसपी ने आरोपी प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि नए मामले में आरोपी प्रोफेसर, इससे पहले दर्ज कराए गए मुकदमे में भी शामिल है। कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed