फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Student jump in ganga after Mother scolded in roorkee

मां ने डांटा तो परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने गंगनहर में लगाई छलांग, नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 01 Jan 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jan 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Girl Student jump in ganga after Mother scolded in roorkee

मां की डांट से क्षुब्ध एक दसवीं के छात्र ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते देख उसके साथी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने छात्र की गंगनहर में काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, छात्र के गंगनहर में छलांग लगाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी 16 वर्षीय अभिनव गुरुराम राय इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है।
विज्ञापन

 

वह कई दि से ट्यूशन नहीं जा रहा था। रविवार की शाम इसकी जानकारी उसकी मां को लगी तो उन्होंने उसे ट्यूशन नहीं जाने पर डांट दिया। इस बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया और गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते देख उसके एक साथी ने देख लिया।

इसके बाद से उसके घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोमवार सुबह छात्र के गंगनहर में कूदने की सूचना मिली है। छात्र की नए पुल से लेकर गणेशपुर पुल तक गंगनहर में तलाश की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि छात्र की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed