फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Student committed suicide in hostel in nanakmatta

7वीं की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकर दी जान, मौत से पहले पिता को किया था फोन

Fri, 03 May 2019 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Girl Student committed suicide in hostel in nanakmatta
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हॉस्टल के कमरे में पंखे के कुंडे में चुन्नी का फंदा बनाकर सातवीं की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। खटीमा सीओ कमला बिष्ट ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन


नानकमत्ता के एक स्कूल के छात्रावास में सातवीं की छात्रा शुक्रवार सुबह आठ बजे मेस में नाश्ता करने नहीं पहुंची तो छात्रावास की वार्डन उसके कमरे में गई। कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी छात्रा ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने लोगों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया।
विज्ञापन


कमरे में छात्रा पंखे को टांगने के लिए लगे पाइप में चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। वार्डन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, एसआई ललित चौधरी, अविनाश कुमार पुलिसकर्मियों साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत की सूचना पर सितारगंज निवासी छात्रा के पिता भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले वर्ष से हॉस्टल में रह रही थी। छात्रावास में रह रही छात्राओं ने भी बताया कि बीती रात उसने खाना खाया था। आत्महत्या का कारण किसी की समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 

घटना से पहले पिता से फोन पर की थी बात

पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उन्होंने अपनी पुत्री  से छात्रावास के फोन पर बात की थी। बताया कि बेटी ने कहा था कि कोर्स ले आना और अन्य सामान की भी मांग की थी। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को आने का वादा किया था। छात्रा के पिता ने बताया कि दस दिन पहले ही वह उसकी फीस जमा करने गए थे। 

अकेले रहना पसंद करती थी छात्रा : सीओ
सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि उनकी बात मृतका की स्कूल टीचर्स से हुई। उन्होंने बताया कि छात्रा को पढ़ाने वाले शिक्षिकाओं ने बताया कि वह बहुत कम बोलती थी और अकेले रहना ही पसंद करती थी। सीओ बिष्ट ने बताया कि शिक्षिकाओें के अनुसार वह कक्षा में किसी कार्य पर ही बच्चों से बात करती थी। 

एक साल पहले ही कराया था छात्रावास में दाखिला 
पुलिस के अनुसार जब वह महज दो साल की थी तो उसकी पहली मां उसके पिता को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ सितारगंज में करीब दो साल से रह रहे हैं। एक साल पहले ही पिता ने उसको छात्रावास में दाखिल कराया था। माना जा रहा है तब से वह थोड़ी गुमसुम रहने लगी थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही छात्रा की मौत का पता चल सकेगा। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-कमला बिष्ट, सीओ खटीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed