फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl stuck between boulder in Chorabari tal sdrf team rescue

चोराबाड़ी ताल के पास बोल्डरों के बीच फंसी युवती, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया

Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Girl stuck between boulder in Chorabari tal sdrf team rescue
चोराबाड़ी ताल क्षेत्र से बोल्डर के बीच फंसी युवती का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

एसडीआरएफ की टीम द्वारा चोराबाड़ी ताल क्षेत्र में बोल्डरों के बीच फंसी एक युवती को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। 

विज्ञापन


केदारनाथ में तैनात एसडीआरएफ टीम को बृहस्पतिवार शाम 6 बजे सूचना मिली कि चोराबाड़ी ताल से दो किमी ऊपर एक युवती बोल्डरों के बीच फंसी हुई है। टीम केदारनाथ से युवती की खोजबीन के लिए रवाना हुई और रात्रि नौ बजे मौके पर पहुंची, जहां प्रतिमा गर्ग (22) पुत्री विनय गर्ग, निवासी बी-3, वाई-23 सदरगंज नई दिल्ली, घायल हालत में मिली।
विज्ञापन


युवती के पैर बोल्डर के नीचे दबा हुआ था, जिससे वह उठ नहीं पा रही थी। रेस्क्यू टीम ने बोल्डर हटाकर युवती को बाहर निकाला। घायल युवती को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी भेजा गया, जहां से उसे एबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती बीते बुधवार शाम को केदारनाथ पहुंची थी। बृहस्पतिवार सुबह बाबा केदार के दर्शन के बाद युवती ध्यान गुफा के रास्ते से चोराबाड़ी के लिए लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व उसने मंदिर में तैनात एक पीआरडी जवान का मोबाइल नंबर ले लिया था।

युवती ने पीआरडी जवान को कॉल कर बताया गया कि वह बोल्डरों के बीच में फंसकर घायल हो गई है। उसने जगह का नाम वासुकीताल बताया। टीम ने वासुकीताल ट्रेक पर उसकी खोज की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका।

 

इसके बाद युवती को कॉल कर लोकेशन पूछी गई। तब टीम ने वहां पहुंचकर युवती को अस्पताल तक पहुंचाया। रेस्क्यू टीम में कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, बृजेश बिष्ट, संदीप कुमार, पंकज देवराड़ी, हिमांशु नेगी, नेलशन भट्टी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed