{"_id":"5d8bc3148ebc3e93b4345867","slug":"girl-reached-mandi-to-meet-facebook-female-friend-vikas-nagar-news-drn3208603200","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक महिला फ्रेंड से मिलने मंडी पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक महिला फ्रेंड से मिलने मंडी पहुंची युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली युवती घर में बिना किसी को बताए फेसबुक महिला फ्रेेंड से मिलने के लिए मंडी हिमाचल प्रदेश पहुंच गई। जिसे पुलिस ने वहां से बरामद कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बीते 23 सितंबर को क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी कि उसकी 19 वर्षीय बेटी बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी। आसपास पूछताछ और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर युवती की लोकेशन मंडी हिमाचल प्रदेश में ट्रेस हुई। जिस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर युवती को बरामद कर लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपनी फेसबुक महिला फ्रेंड से मिलने के लिए मंडी गई थी। बीते दो दिन से वह वहीं पर रह रही थी।
कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवती को सकुशल बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई सनोज कुमार, कॉस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।