{"_id":"51aacd8cf3f914d9df0bfae99a23afcf","slug":"girl-had-escaped-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती हुई फरार, परिजनों में 'संग्राम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती हुई फरार, परिजनों में 'संग्राम'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Oct 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में दो पक्षों में लड़के-लड़की के गुम हो जाने पर जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अपने बच्चों को भगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दून के दीपनगर में एक युवक द्वारा लड़की को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार देर रात तक भी जब युवती अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी ढूंढबीन शुरु कर दी।
विज्ञापन
लड़के के साथ देखे जाने की सूचना
आस पड़ोस और नाते रिश्तेदारों के यहां भी युवती के न मिलने पर परिजन परेशान हो घर लौट ही रहे थे कि तभी किसी व्यक्ति ने युवती के पास के ही एक लड़के के साथ देखे जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर युवती के परिजन युवक के घर जा धमके और युवती को भगा ले जाने का आरोप मढ़ने लगे। थोड़ी ही देर में मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में मामले को लेकर जमकर लात घूंसे भी चले।
बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया
मामला जब नेहरू कॉलोनी थाने में पंहुचा तब जाकर पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया और मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस युवक-युवती को तलाश रही है।