फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Filled case against youth for Sexuall Assault, Abortation and Blackmaling In dehradun

देहरादून: दुष्कर्म के बाद जबरन गर्भपात कराने का आरोप, रिश्ता टूटने के बाद आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल 

Wed, 15 Jul 2020 12:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jul 2020 12:26 AM IST
सार

  • हरिद्वार निवासी युवती देहरादून में रहकर करती थी पढ़ाई

विज्ञापन
Girl Filled case against youth for Sexuall Assault, Abortation  and  Blackmaling  In dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून मे युवती ने एक युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने जबरन युवती का गर्भपात भी कराया। युवती ने शिकायत हरिद्वार पुलिस को की थी, लेकिन घटनास्थल देहरादून में होने के कारण अब डालनवाला कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


हरिद्वार जनपद निवासी युवती ने पिछले दिनों पुलिस से शिकायत की थी। युवती के अनुसार परिजनों ने सुल्तानपुर लक्सर निवासी सलमान के साथ उसकी शादी तय की थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान युवक ने उसकी कई फोटो भी खींची। इस बीच युवती को पता चला कि सलमान का अन्य लड़कियों से भी संबंध है। ऐसे में जब यह बात घरवालों को पता चली तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती देहरादून में ही पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि सलमान ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सलमान उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देता था। यही नहीं सलमान ने कई असमाजिक तत्वों के माध्यम से युवती को धमकाया भी था।

युवती का आरोप है कि इस बात का दबाव बनाकर सलमान ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरन दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया।

डालनवाला इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed