फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl double affair and abscond with second lover from house

प्रेमी संग भाग निकली युवती, इसके बाद खुला एक ऐसा राज, पढ़कर यकीन नहीं कर पाएंगे

Mon, 19 Mar 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 19 Mar 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Girl double affair and abscond with second lover from house
lovers

प्यार में पागल एक युवती घर से मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। इसके बाद उसके घरवालों के सामने ऐसा राज खुला कि वे हैरान रह गए।

विज्ञापन


एक प्रेमी ने साथ ले जाने से मना किया तो किशोरी अपने दूसरे प्रेमी के साथ चली गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी के एक प्रेमी को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

 
एक गांव निवासी एक युवक का गांव की ही एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा होने पर परिजनों ने किशोरी पर सख्ती कर उसका घर से निकलना बंद कर दिया। इस पर किशोरी ने अपने प्रेमी को फोन कर उसके साथ घर के भाग जाने के लिए दबाव बनाया लेकिन उसने किशोरी को मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Girl double affair and abscond with second lover from house
प्रेमी युगल

इसके बावजूद किशोरी मौका पाकर घर से निकल गई तथा रायसी पहुंच गई। इसके बाद उसने किसी दूसरे युवक को फोन कर उसे रायसी बुला लिया तथा इसके बाद किशोरी दूसरे युवक के साथ चली गई।

इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी कोई अता पता नहीं चल सका। बाद में किशोरी के परिजनों ने इस बारे में लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

इसके बाद से वे भी हैरान थे कि वह किसी दूसरे के साथ कैसे चली गई । पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया।  कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि किशोरी के किसी युवक के साथ जाने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed