फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl does shocking fraud after marriage with woman

शादी के एक साल बाद दुल्हा निकला लड़की, आगे की कहानी होश उड़ा देगी

Thu, 15 Feb 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 15 Feb 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Girl does shocking fraud after marriage with woman

पिछले वैलेंटाइन डे पर दोनों ने खुशी-खुशी शादी रचाई थी। लेकिन एक साल बाद ऐसा खुलासा हुआ कि सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन


एक लड़की ने धोखाधड़ी के लिए हैरतअंगेज तरीका अपनाया उसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। उसने खुद को लड़का बताकर एक युवती से शादी की और दहेज की रकम समेट कर भाग गई। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया तो सारा सच सामने आ गया। पता चला कि वह दो अन्य युवतियों को भी अपने प्रेम जाल में फंसा कर इसी तरह ठग चुकी है।
विज्ञापन


मूल रूप से बिजनौर धामपुर (उप्र) की हाइडिल कालोनी की रहने वाली कृष्णा सेन पुत्री स्व. चंद्रसेन लड़की ने शहर में ठगी की वारदात की। लड़की ने तीन-चार साल पहले यहां मल्ला गोरखपुर में कमरा किराए पर लिया। उसने बॉब कट बाल कटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की तरह शान शौकत की। जींस, शर्ट पहनना और बाइक से फर्राटे मारने से कोई नहीं समझ पाया कि वह लड़की है। फेसबुक के जरिए उसने चांदमारी काठगोदाम निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया।

आगे जानिए क्या हुआ

Girl does shocking fraud after marriage with woman
demo pic

दोनों ने वैलेंटाइन पर शादी भी कर ली। शादी के बाद दोनों एक साल तक साथ में रहे। बाद में दहेज में मिली रकम लेकर वह फरार हो गई। युवती (पत्नी) ने इसकी रिपोर्ट लिखा दी। आरोप लगाया कि पति बनी लड़की उससे जबरन मारपीट भी करती थी।

बुधवार को काठगोदाम थाना पुलिस ने नैनीताल रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और मेडिकल जांच कराई गई। इससे उसके लड़की होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने इस बारे में उसकी पत्नी को बताया तो उसके भी होश उड़ गए। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पता चला कि उसने दो अन्य विवाहित महिलाओं से प्रेम संबंध है। इसने हरिद्वार की एक अन्य लड़की से भी शादी रचा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed