फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl dead in road accident in kotdwar

दोस्त की शादी में आई गुरुग्राम की युवती की सड़क हादसे की मौत

Tue, 02 May 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 02 May 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
girl dead in road accident in kotdwar
Demo Pic

गुरुग्राम से दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कोटद्वार पहुंची एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


हादसा मंगलवार तड़के चार बजे उस वक्त हुआ, जब युवती अपने परिचित युवक की बाइक में बैठकर भाबर के झंडीचौड़ गांव की ओर जा रहे थे। 

बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि गुडगांव 1506 एचपीसी सेक्टर-31 निवासी सौम्या यादव (22) पुत्री राजेश यादव मंगलवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली की बस से कोटद्वार स्टेशन पर उतरी। यहां उसने अपने परिचित हिमांशु को फोनकर उसे झंडीचौड़ छोड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सौम्या अपने दोस्त बलबिंदर निवासी झंडीचौड़ की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। कोटद्वार के गोविंदनगर निवासी हिमांशु और बलबिंदर उसके साथ गुड़गांव में फोटोग्राफी का काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने से आई मैक्स से भिड़ी बाइक

girl dead in road accident in kotdwar
डेमो पिक

तड़के करीब साढ़े चार बजे हिमांशु सौम्या को अपनी बाइक में बिठाकर झंडीचौड़ के लिए चल दिया। जैसे ही उनकी बाइक देवी रोड पर तड़ियाल चौक के समीप पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही एक मैक्स की चपेट में आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सौम्या के सिर पर गंभीर चोट आ गई। वह चिल्लाने लगी।

आसपास के लोग निजी वाहन से उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिल्ली उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। बेटी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। शव लेने के लिए दिल्ली से सौम्या का बड़ा भाई मनू यादव कोटद्वार पहुंचा। अस्पताल में बहन का शव देखकर वह बिलख पड़ा।

मनू ने बताया कि वह सिटी बैंक में नौकरी करता है, जबकि उसकी छोटी बहन सौम्या ग्रेजुएशन कर रही थी, उसे फोटोग्राफी का भी शौक था। वे दो ही भाई बहन थे। बहन साथ छोड़ गई। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद मनू अपनी बहन का शव लेकर दिल्ली रवाना हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed