फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Brutal Murder during live in relationship in Haridwar , Dead Body Found in Briefcase

हरिद्वार: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या, बाथरूम के अंदर अटैची में बंद मिला शव

Mon, 25 May 2020 07:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 May 2020 07:40 PM IST
सार

  • उधार की रकम लेने फ्लैट पर आए पड़ोस के दुकानदार की वजह से सामने आई घटना
  • सहेली के साथ फरार हुआ प्रेमी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
Girl Brutal Murder during live in relationship in Haridwar , Dead Body Found in Briefcase
हरिद्वार में लड़की की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही मध्यप्रदेश की युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उधार की रकम लेने फ्लैट पर आए पड़ोस के दुकानदार की वजह से घटना का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम में अटैची के अंदर रखा शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी उसी बिल्डिंग में रह रही मृतका की सहेली के साथ फरार हो गया। लिहाजा पुलिस ने प्रथमदृष्टया संदेह के घेरे में आए प्रेमी और युवती की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन



सिडकुल क्षेत्र की महादेवपुरम कॉलोनी की एक बिल्डिंग में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा युगल पास की एक किराना की दुकान से खरीदारी करता था। दोनों पर कई हजार का उधार बकाया था। रविवार रात करीब दस बजे दुकानदार रकम लेने बिल्डिंग में पहुंचा तो नीचे ही वह युवक मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के दोनों हाथ बंधे हुए थे

उसने उधारी मांगी तो वह टाल मटोल करने लगा। दुकानदार ने साथ रहने वाली युवती के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह दवा खाकर सो रही है। गुस्से में आकर दुकानदार युवती से पैसे लेने बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर पहुंचा तो कमरे में ताला लगा देख दंग रह गया।

उसने किसी तरह ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो भयंकर बदबू आई। घबराकर वह बाहर आ गया और सिडकुल पुलिस को सूचना दी। एसओ प्रशांत बहुगुणा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो बाथरूम में कपड़े की अटैची में बंद युवती का शव मिला। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। 23 वर्षीय युवती की पहचान ग्वालियर, मध्यप्रदेश निवासी के रूप में हुई।

जांच में पता चला कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने बताया कि युवती की एक सहेली भी उसी बिल्डिंग में रहती है, लेकिन वह भी युवक के साथ फरार हो चुकी है।

प्रेमिका की सहेली से थी प्रेमी की नजदीकियां

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या में उसका भी हाथ है। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार, प्रेमी युगल में अक्सर विवाद होता रहता था जबकि युवक की अपनी प्रेमिका की सहेली से नजदीकियां ज्यादा बढ़ गई थीं।

उन्होंने बताया कि 23 मई को युवती ने अपने पड़ोसी से पीने का पानी मांगा था। इससे साफ है कि उसकी हत्या 23 की शाम को ही गला दबाकर कर दी गई थी। मृतका की सहेली यूपी के फरुर्खाबाद की रहने वाली है जबकि युवक मूल रूप से वैशाली, बिहार निवासी बताया जा रहा है। तीनों ऑनलाइन उत्पाद बेचने वाली कंपनी के लिए कार्य करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed