{"_id":"5c4f0a5ebdec22738b6adeb9","slug":"girl-back-step-from-sexual-assault-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दर्ज कराया केस, अब दुष्कर्म के आरोप से मुकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दर्ज कराया केस, अब दुष्कर्म के आरोप से मुकरी
Tue, 29 Jan 2019 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर नगर पंचायत में तैनात क्लर्क के खिलाफ शनिवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती अब अपने आरोपों से मुकर गई है।
विज्ञापन
सोमवार को कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को लिखित में पत्र में देकर केस वापस लेने की मांक की है। पुलिस अब इस मामले में असमंजस की स्थिति में है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद कर्मचारी की शादी भी टूट गई है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर कलियर नगर पंचायत में क्लर्क के पद पर तैनात युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि कर्मचारी उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। युवती ने बताया था कि युवक की 27 जनवरी को शादी है और पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
वहीं, मुकदमे की जानकारी मिलने पर युवती पक्ष के लोगों ने क्लर्क से शादी तोड़ दी थी। सोमवार को मामले में नया मोड़ आ गया। युवती अपने परिजनों संग कोतवाली पहुंची और क्लर्क पर दर्ज केस वापस लेने की मांग करने लगी। युवती ने पुलिस को केस वापस लेने के लिए लिखित में पत्र भी दिया। युवती के पहले केस दर्ज करवाने और अब वापस लेने पर पुलिस असमंजस की स्थिति में है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती के पत्र को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।